पूर्व मंत्रियों और सरकारी अफसरों पर भ्रष्टाचार के आरोप
मंत्रियों और 135 अधिकारियों पर हुई कार्रवाई
पंजाब राज्य में काफी लंबे समय से सरकारी दफ्तरों में चल रहे भ्रष्टाचार को रोकने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार ने प्रयास शुरू कर दिये हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुरू से ही जनता का पैसा लुटने वाले भ्रष्ट राजनेताओं और सरकारी अधिकारियों के खिलाफ आवाज़ उठाते रहे हैं। मुख्यमंत्री मान ने चुनावों के दौरान कहा था कि पंजाब में भ्रष्ट राजनेताओं और अधिकारियों का पर्दाफाश करते हुये कार्रवाई करेंगे। किसी भी भ्रष्टाचारी को नहीं छोड़ा जायेगा। आप सरकार के सत्ता संभालने के बाद 25 के करीब गजटेड अधिकारियों सहित 135 सरकारी अधिकारियों को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका हैं। इसी के साथ मान सरकार ने अपनी ही सरकार के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को बर्खास्त करते हुये कार्रवाई की गई। इसके बाद कांग्रेस सरकार में मंत्री रह चुके कई बड़े नेता व पूर्व मंत्रियों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान चला रखा हैं। राजनीति में आने से पहले भी भगवंत मान एक कलाकार के रूप में भ्रष्टाचारी राजनेताओं और सरकारी अधिकारियों के खिलाफ खुल कर बोलते रहे हैं। मान अपने अंदाज में फैले भ्रष्टाचार से लिप्त लोगों पर तीखे वार करते रहे है। किसी ने नहीं सोचा था कि अपने टीवी शो में भ्रष्टाचार पर बेबाकी से सवाल उठाने वाले भगवंत मान असल जिंदगी में उन्हें ऐसा मौका मिलेगा। आज जब पंजाब की जनता ने भगवंत मान की विचारधारा को अपना पूरा समर्थन देते हुए आम आदमी पार्टी को चुनावों में बड़ी जीत दी। पंजाब की जनता का रुझान देखते हुए भगवंत मान आम आदमी पार्टी की सरकार के मुख्यमंत्री बने।
अभी हल ही में वाहनों के फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर पर परिवहन टेंडर आंवटित करने के मामले में पूर्व खाध्य, नागरिक आपूर्ति एंव उपभोक्ता मंत्री भारत भूषण आशु के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। इसी भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के चलते एक मामले में कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, आईएस अधिकारी संजय पोपली , भारतीय वन सेवा के अधिकारी विशाल चौहान, पंजाब पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के दो कर्मचारियों, लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के तीन कर्मचारियों के अलावा कइयों पर मामले दर्ज किये गए हैं। पंजाब विजिलेंस ब्यूरों ने करीब 14 आपराधिक मामले दर्ज किये थे, इनमें करीब 20 के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर भी आम जनता को जारी किया था, हेल्पलाइन नंबर के चलते भ्रष्टाचार से लिप्त अधिकारियों का जनता ने पर्दाफाश किया हैं। आम जनता इस एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर का उपयोग कर रही हैं। इस नंबर के चलते सरकार को करीब चार हज़ार से भी ज़्यादा शिकायतें आम लोगों ने भेजी। अभी तक 61 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका हैं और बाकि शिकायतों की जांच चल रही हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की नीति पर काम कर रही हैं। भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की नीति के कारण कई लोगों के चेहरे पंजाब की जनता के सामने उजागर हो रहे हैं। आम लोग अब कहने लगे है कि अगर भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसे ही कार्रवाई जारी रही तो जल्द ही नया पंजाब देखने को मिल सकता हैं।
सीएम भगवंत मान एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर 9501200200